{"_id":"66b275a81e8d2e6037071c74","slug":"rs-25-lakh-help-sought-for-rape-victim-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-823018-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दुष्कर्म पीड़िता के लिए मांगी 25 लाख की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दुष्कर्म पीड़िता के लिए मांगी 25 लाख की मदद
Wed, 07 Aug 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। निषाद समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सर्किट हाउस में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सीएम से भदरसा क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता के प्रकरण में तत्काल न्याय दिलाने के लिए आभार जताया गया। साथ ही कुछ मांगें भी रखीं।
निषाद समाज के जिलाध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में सीएम से मांग की गई कि पीड़ित परिवार को शासन स्तर से 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। भूमिहीन परिवार को आजीविका चलाने के लिए एक हेक्टेयर कृषि भूमि मिले। आवास की व्यवस्था करने के साथ न्यायालय में केस की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाए। इसी तरह जिले के निषाद समाज की कई और समस्याओं की जानकारी देते हुए निराकरण की मांग की गई। इस दौरान किशन निषाद, श्रीनाथ निषाद, हरिकिशन निषाद, अमरजीत निषाद, अनिल निषाद, राम प्रसाद निषाद, संजय निषाद, जितेंद्र निषाद, संजय निषाद व मुंदर निषाद मौजूद रहे। ब्यूरो