फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rituals to be held year-round at Ram Mandir; team of 60 Acharyas selected

Ayodhya News: राम मंदिर में सालभर होंगे अनुष्ठान, 60 आचार्यों की टीम चयनित

Tue, 29 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 29 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rituals to be held year-round at Ram Mandir; team of 60 Acharyas selected
09- राम मंदिर में हवन पूजन करते आचार्य- संवाद
अयोध्या। राम मंदिर में अब वर्षभर वैदिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहेगा। मंदिर में 365 दिन के अनुष्ठान की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रत्येक माह के लिए अलग-अलग अनुष्ठानिक क्रम तय किया गया है। धार्मिक समिति की बैठक में इस व्यवस्था पर सहमति बनी है। पूर्णिमा से मंदिर में वर्षभर चलने वाले अनुष्ठान की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत प्रतिदिन निर्धारित वैदिक विधि-विधान से याज्ञिक कर्म किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्षभर अनुष्ठान को निरंतर संचालित करने के लिए करीब 60 वैदिक आचार्यों की टीम का चयन किया गया है। आवश्यकता और निर्धारित अनुष्ठान के अनुसार टीम के आचार्य याज्ञिक कर्म में शामिल होंगे। मंदिर में प्रतिदिन होने वाले अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार और आहुतियों का क्रम जारी रहेगा। अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन ऋग्वेद के मंत्रों के साथ यज्ञकुंड में एक हजार आहुतियां अर्पित की जा रही हैं। विभिन्न मंत्रों के माध्यम से देवी-देवताओं को भी आहुतियां दी जा रही हैं। पूजन और यज्ञ में प्रतिदिन करीब एक लीटर घी का उपयोग किया जा रहा है। अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए फिलहाल पांच वैदिक आचार्य लगाए गए हैं।
विज्ञापन



देश, समाज और सनातन धर्म के कल्याण का संकल्प
पूजन के मुख्य आचार्य विट्ठल महाराज ने बताया कि पूरे साल चलने वाले अनुष्ठानों की रूपरेखा मंदिर ट्रस्ट की ओर से तैयार की गई है। इसका उद्देश्य देश और समाज के कल्याण के साथ सनातन धर्म की उन्नति, दैवीय और भौतिक आपदाओं से बचाव तथा आकस्मिक संकटों के निवारण की कामना करना है। तय रूपरेखा के अनुसार पूरे वर्ष अलग-अलग अवसरों और माह के अनुरूप वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed