{"_id":"67c321d1a961d521f90a956f","slug":"report-to-dm-for-action-against-12-absent-officers-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1098401-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अनुपस्थित 12 अफसरों पर कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अनुपस्थित 12 अफसरों पर कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट
Sat, 01 Mar 2025 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 01 Mar 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सुबह के 10 बज रहे हैं। रुदौली तहसील सभागार में एसडीएम प्रवीण यादव अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे हैं। कुछ ही देर में एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह पहुंचते हैं। एडीएम ने शिकायतों का स्थायी समाधान नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। सीएचसी रुदौली, सीएचसी मवई, वन क्षेत्राधिकारी व सीडीपीओ मवई समेत एक दर्जन विभागों के अफसरों के अनुपस्थित रहने से खफा एडीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजने के निर्देश दिए।
भेलसर प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली तहसील के ग्राम लखमीपुर के रामजस ने गाटा संख्या 733 की पटाई कराए बिना सरकारी धन ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से निकालने की शिकायत की। एडीएम ने बीडीओ को जांच के निर्देश दिए। ममरेज नगर निवासी राधेश्याम ने शिकायती पत्र में कहा कि घर पर बिजली का कनेक्शन पहले से चल रहा है। एक सप्ताह पहले दूसरे नए कनेक्शन नंबर का 48,776 रुपये का बिल भेज दिया गया है। जबकि इस कनेक्शन नंबर का पता पूरे कामगार लिखा है। कनेक्शन फर्जी बताते हुए निरस्त किए जाने की मांग की।
एसडीएम प्रवीण यादव ने बताया कि इस दौरान 90 शिकायतें आईं। इसमें से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है। इस दौरान तहसीलदार दीपंकर, बीडीओ रुदौली अमित त्रिपाठी, बीडीओ मवई भावना यादव, ईओ रुदौली सुरेश मौर्य, ईओ कामाख्या धाम निखिलेश मिश्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एडीएम एफआर महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस में 37 लोगों ने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। रामपुर गौहनिया निवासी मंजू ने अपनी जमीन पर अवैध निर्माण रोकने की मांग की। इस दौरान एसडीएम राजीव रतन सिंह, तहसीलदार सुमित सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, बीडीओ हैरिंग्टनगंज अखिलेश मिश्र, एसडीओ बिजली अमित सिंह मौजूद रहे।
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य राजस्व अधिकारी सतीश मिश्र की अध्यक्षता में 51 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। सीआरओ ने पांच शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। इस मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अंजू यादव व बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह मौजूद रहे।
डीएम चंद्र विजय सिंह की अनुपस्थिति में सोहावल में समाधान दिवस फीका रहा। एसडीएम अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में 79 शिकायत आईं। इसमें से सात का निस्तारण किया गया। कपासी निवासी मनीष तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत में स्थित सरकारी भूमि गाटा संख्या 330, 338, व 399 पर घेराबंदी करके अतिक्रमण किया जा रहा है। लेखपाल सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर तहसीलदार प्रदीप सिंह, नायब तहसीलदार शेखर शुक्ल, रिशु जैन, नगर पंचायत खिरौनी अधिशासी अधिकारी सविता राजपूत, पूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह व बीडीओ अनुपम वर्मा मौजूद रहे।