फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Recovery being made in the name of wheelchair in Hanumangarhi

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी में व्हीलचेयर के नाम पर हो रही वसूली

Sat, 31 Aug 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 31 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Recovery being made in the name of wheelchair in Hanumangarhi
अयोध्या। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में व्हीलचेयर के माध्यम से दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों से वसूली का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में व्हीलचेयर चालक वसूली की बात बता रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वीडियो में व्हीलचेयर चालक बता रहा है कि हनुमानगढ़ी के निकास मार्ग से व्हीलचेयर से जाने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जाता है। उसका आरोप है कि हनुमानगढ़ी के एक पुजारी व्हीलचेयर चालकों से 100 रुपये लेते हैं, जो नहीं देते हैं, उनकाे दर्शन करने से रोका जाता है। चालक का कहना है कि उसने खुद कई बार रुपये दिए हैं। हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन के शिष्य डॉ़ महेश दास ने कहा कि इसमें सच्चाई नहीं है, फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

फिर सामने आया फर्जी आरती पास बनाने का मामला
राममंदिर में रामलला की आरती में शामिल होने के लिए फर्जी पास बनाने का मामला फिर सामने आया है। एक सप्ताह पहले नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में रुके कुछ यात्रियों को आरती का पास दिया गया। इसके एवज में प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये वसूले गए जबकि आरती पास नि:शुल्क बनता है। रंगमहल बैरियर पर चेकिंग के दौरान फर्जी आरती पास पकड़ा गया तो यात्रियों को पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। राममंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फर्जी पास पकड़ा गया था। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed