फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Real sisters drown while bathing in a pond

Ayodhya News: तालाब में नहाने गईं सगी बहनों की डूबने से मौत

Fri, 15 May 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 15 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Real sisters drown while bathing in a pond
बेटियों की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
अमानीगंज। खंडासा क्षेत्र के डूड़ी गांव में शुक्रवार दोपहर हृदय विदारक घटना सामने आई। तालाब में नहाने के दौरान दो सगी बहनें डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




नैना (08) और सुनैना (05) गांव निवासी बबलू रैदास की बेटियां थीं। शुक्रवार दोपहर गर्मी के चलते वे अपनी तीसरी बहन को भी साथ लेकर घर के पास स्थित पांडेय तारा तालाब में नहाने गई थीं। नहाते समय नैना और सुनैना गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उनकी तीसरी बहन ने उन्हें डूबते देख चीखना-चिल्लाना शुरू किया। चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बालिकाओं की डूबने से मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची खंडासा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बबलू रैदास के परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विधायक चंद्रभानु पासवान और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed