{"_id":"691f58141cde6b9e690e03e5","slug":"rapid-changes-in-the-supply-chain-are-giving-new-direction-to-the-industry-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-138363-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सप्लाई चेन में तेजी से बदलाव से उद्योग को मिल रही नई दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सप्लाई चेन में तेजी से बदलाव से उद्योग को मिल रही नई दिशा
विज्ञापन
अवध विवि के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में व्याख्यान देते प्रोफेसर
- फोटो : अवध विवि के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में व्याख्यान देते प्रोफेसर
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान (आईईटी) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में इलेक्ट्रिक वाहन ट्रेंड और सप्लाई-चेन मैनेजमेंट विषय पर इंडस्ट्री विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम कुलपति बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता अपोलो टायर्स लिमिटेड, नेपाल के कंट्री मैनेजर सुदेश वर्मा थे।
संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों को ई-वाहन उद्योग के वर्तमान परिदृश्य और तेजी से विकसित होती सप्लाई-चेन संरचना के बारे में अद्यतन जानकारी देना था। मुख्य वक्ता सुदेश वर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र विश्वभर में बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। ईवी की बढ़ती मांग के चलते बैटरी निर्माण, टायर टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और संपूर्ण सप्लाई-चेन में नए तकनीकी मानक विकसित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ईवी सप्लाई-चेन पारंपरिक ऑटोमोबाइल सप्लाई-चेन की तुलना में ज्यादा जटिल और संवेदनशील है, जहां बैटरी रॉ-मटेरियल, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और गुणवत्ता नियंत्रण प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
व्याख्यान के दौरान छात्रों ने उद्योग से जुड़े सवाल पूछे, जिनका समाधान वक्ता ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से किया। इससे विद्यार्थियों को ईवी उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली, वैश्विक बाजार की स्थिति और रोजगार संभावनाओं को समझने में मदद मिली। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अंकित कुमार श्रीवास्तव, डॉ. बृजेश भारद्वाज, दिलीप कुमार, दिनेश कुमार, विपिन पटेल, ऋषि श्रीवास्तव, श्रेयांशी मिश्रा, नितेश दीक्षित और आशीष पांडेय सहित शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।