{"_id":"68f8f0b630f5eab9a00bbcf0","slug":"ranvijay-defeated-golu-of-varanasi-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-136938-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रणविजय ने वाराणसी के गोलू को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रणविजय ने वाराणसी के गोलू को हराया
Wed, 22 Oct 2025 08:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
30-राजू इंटर कॉलेज में आयोजित दंगल में दांव लगाते पहलवान।-संवाद
तारुन। राजू इंटर कॉलेज के परिसर में यम द्वितीया के पर्व पर स्व. बाबू अभिमन्यु सिंह स्मारक दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया । पहले पहले दिन सेना के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पहलवान रणविजय तिवारी ने वाराणसी के गोलू पहलवान को चित कर दिया।
हरिद्वार के पहलवान प्रदीप शास्त्री व राजस्थान के शैतान सिंह को हराया। हरिद्वार के राजा कुरैशी व महाराष्ट्र के राॅकी के मध्य हुए मुकाबले में राजा पहलवान विजयी रहे। गोशाईगंज के रवि ने बाराबंकी के आयुष पांडेय को हराया। जामा मस्जिद दिल्ली के बाबर पठान ने राजस्थान गंगानगर के नूर मोहम्मद को हराया। महाराष्ट्र कोल्हापुर सोनू पहलवान ने गोंडा के गौरव को हराया।
काठमांडू से आये पंडित थापा व गंगानगर राजस्थान के सोनू पहलवान के बीच हुए जबरदस्त संघर्ष में पंडित थापा विजयी हुए। मध्य प्रदेश के रंगा को अयोध्या के राहुल दास पहलवान ने हराया। डीएलडब्लू बनारस के गोलू यादव ने ग्वालियर के वीरेंद्र को हराया। तुलसीपुर के गुड्डू व संतकबीर नगर के राजकुमार यादव के बीच की कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपना दल के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह ने किया। कहा कि कुश्ती भारत की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। स दौरान आयोजक पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह, समाजसेवी राकेश प्रताप सिंह, आदित्य सिंह,, राम गोपाल यादव, उदयवीर सिंह, विनोद सिंह, रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।