{"_id":"6942ee10dda2e19e940437e7","slug":"random-parking-on-rampath-is-increasing-the-pain-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1521162-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामपथ पर बेतरतीब पार्किंग बढ़ा रही दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामपथ पर बेतरतीब पार्किंग बढ़ा रही दर्द
Wed, 17 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में पार्किंग की समस्या अब कोढ़ में खाज का रूप लेने लगी है। सभी प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग ने समस्या और बढ़ा दी है। सड़क की दोनों पटरियों पर दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों का कब्जा है। बड़े-बड़े कांप्लेक्स खुल गए हैं, लेकिन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान नहीं छोड़ा गया है। नतीजा सभी प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति रहती है। शुक्रवार को शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में शामिल 13 किलोमीटर लंबे रामपथ पर भी यही हाल रहा।
हमारी टीम ने शुक्रवार को रामपथ की 13 किलोमीटर की पड़ताल की। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रही। इससे न केवल वाहन चालकों को परेशानी हुई, बल्कि पैदल चलने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रामपथ पर दोनों ओर अवैध पार्किंग के चलते सड़क की चौड़ाई लगातार सिमटती जा रही है। थोड़ी सी भीड़ बढ़ते ही वाहनों की रफ्तार थम जाती है और लंबी कतारें लग जाती हैं। इस मार्ग पर कई बैंक, होटल, सरकारी कार्यालय, अधिकारियों के आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठान के साथ-साथ तीन बड़ी-बड़ी पार्किंग भी हैं, फिर भी लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पैदल यात्रियों के लिए हालात और भी खराब हैं। फुटपाथ पर वाहन खड़े होने के कारण लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी शैलेंद्र ने बताया कि रामपथ जैसे प्रमुख मार्ग पर यदि यही स्थिति रही तो निकलना दूभर हो जाएगा। नियावां की नेहा का कहना है कि रोजाना कॉलेज और अस्पताल आने-जाने के समय जाम में फंसना पड़ता है। वहीं अमानीगंज के विशाल गुप्ता ने बताया कि अवैध पार्किंग पर नियमित कार्रवाई न होने से वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क को ही पार्किंग स्थल बना रहे हैं।
व्यस्ततम बाजारों में पार्किंग की हो व्यवस्था
स्थानीय लोगों का कहना है कि टेढ़ी बाजार में दो और अमानीगंज में एक पार्किंग तो है, लेकिन बाजार आने वाले लोगों तथा दुकानदारों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इस वजह से सड़क पर ही वाहन खड़ी करने की मजबूरी है। यदि प्रशासन की ओर से व्यस्ततम बाजारों में छोटी-छोटी पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाए तो इस परेशानी से निपटा जा सकता है।