फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagari was covered in a thick blanket of fog, vehicles kept crawling in the morning

Ayodhya News: घने कोहरे की चादर में सिमटी रही रामनगरी, सुबह रेंगते रहे वाहन

Fri, 12 Dec 2025 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ramnagari was covered in a thick blanket of fog, vehicles kept crawling in the morning
15-अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोहरे के बीच गंतव्य की ओर जाते राहगीर।-संवाद
अयोध्या। सर्दी के इस सीजन में शुक्रवार सुबह पहली बार रामनगरी घने कोहरे की चादर में सिमटी रही। शहर के प्रमुख मार्गों के साथ हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन रेंगते हुए नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव शहर से ज्यादा देखने को मिला। ऐसे में तापमान में भी गिरावट बरकरार रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोर से ही कोहरे का अलग-अलग प्रभाव देखने को मिला। अयोध्या धाम और कैंट के साथ शहरी क्षेत्र में रामपथ के साथ अन्य मार्गों पर थोड़ा कम तो छावनी के साथ हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी सुबह स्कूलों के लिए निकले बच्चों को हुई। हाईवे के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल बसों को काफी धीमी गति से चलाना पड़ा। शहर में भी रामपथ समेत अन्य मार्गों पर यही स्थिति देखने को मिली। कई इलाकों में सुबह आठ तो कुछ स्थानों पर नौ बजे तक कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

इसके चलते रामनगरी में सरयू स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे और मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए निकले स्थानीय निवासियों के साथ देश-दुनिया से आए श्रद्धालुओं को भी परेशानी का समाना करना पड़ा। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि शुक्रवार को पहली बार इतना घना कोहरा हुआ। मौसम के मिजाज में आए इस परिवर्तन के बीच अधिकतम तापमान सामान्य 24 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे 7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते सुबह के वक्त ठिठुरन सताती रही। दिन में धूप निकलने से राहत रही। शाम होने के साथ फिर ठंड में इजाफा हो गया।

15-अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोहरे के बीच गंतव्य की ओर जाते राहगीर।-संवाद

15-अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोहरे के बीच गंतव्य की ओर जाते राहगीर।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed