फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala and Rajaram will again be seen in the Ram Kathas

Ayodhya News: रामलला और राजाराम फिर होंगे राम कथाओं के दर्शन

Fri, 12 Dec 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 12 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ramlala and Rajaram will again be seen in the Ram Kathas
18- राममंदिर के ​शिखर पर लहराता ध्वज- ट्रस्ट
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर अब देश-विदेश की विभिन्न भाषाओं में रचित राम कथाओं को सुरक्षित कर प्रदर्शित किया जाएगा। राम मंदिर में श्रद्धालुओं को रामलला, राजाराम के साथ राम कथाओं के भी दर्शन होंगे। राम मंदिर के दूसरे तल पर राम कथाओं का मंदिर स्थापित किया जाएगा, जिसे नाम मंडपम कहा जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने इस योजना पर अंतिम मुहर लगा दी है।
राम मंदिर के भूतल पर जहां रामलला विराजमान हैं वहीं प्रथम तल पर श्रद्धालुओं को राजाराम के दर्शन होते हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार दूसरे तल को एक रामकथा गैलरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें संस्कृत, हिंदी, अवधी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, बंगला, मराठी सहित दुनिया की कई भाषाओं में रचित रामायण के दुर्लभ संस्करणों को स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा इंडोनेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया और नेपाल में प्रचलित राम कथाओं की झांकियां और चित्र-शिल्प भी दर्शकों को आकर्षित करेंगे। यहां आकर श्रद्धालु न केवल धार्मिक आस्था का अनुभव करेंगे,बल्कि सांस्कृतिक विविधता और साहित्यिक धरोहर से भी रूबरू हो सकेंगे। राम मंदिर विश्व का पहला ऐसा मंदिर होगा जहां देश-दुनिया के विभिन्न भाषाओं में लिखी गई रामायण का भक्तों को एक साथ दर्शन हो सकेगा।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि दूसरे तल पर राम कथाओं का मंदिर होगा। यहां अलग-अलग भाषा में लिखी गई राम कथाओं का संग्रह होगा। हमें जितनी रामायण मिलेगी सभी को यहां रखा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed