{"_id":"6a36baea285fc5bbc80b7592","slug":"ramkatha-organized-on-the-occasion-of-mahant-nritya-gopal-dass-birth-anniversary-saints-highlighted-the-ideals-of-maryada-purushottam-ram-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-152243-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव पर रामकथा का आयोजन, संतों ने बताए मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव पर रामकथा का आयोजन, संतों ने बताए मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श
Sat, 20 Jun 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर आयोजित रामकथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, सेवा और मर्यादा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार और सदाचार की प्रेरणा देने का माध्यम है। राम के आदर्शों को अपनाकर ही व्यक्ति और समाज का कल्याण संभव है।
महंत मिथलेश नंदिनी शरण ने कहा कि वर्तमान समय में राम के आदर्शों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और परस्पर सद्भाव आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से रामनाम का स्मरण करने और धर्म तथा संस्कृति के संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महंत कमलनयन दास, आकाशमणि त्रिपाठी सहित अनेक संत, धर्माचार्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के समापन पर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।