फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram was born in Dasharath's house, Ayodhya was filled with joy

Ayodhya News: दशरथ घर जन्मे राम, अयोध्या में छाया उल्लास

Sat, 05 Oct 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 05 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ram was born in Dasharath's house, Ayodhya was filled with joy
रामलीला का मंचन करते कलाकार।-संवाद
दशरथ घर जन्मे राम, अयोध्या में छाया उल्लास
विज्ञापन

फिल्मी रामलीला में दूसरे दिन रामजन्म की लीला ने किया मंत्रमुग्ध
रावण की भूमिका में अभिनेता मनीष शर्मा ने छोड़ी छाप
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। श्रीराम प्रेक्षागृह में संचालित फिल्मी कलाकारों की रामलीला के दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन मंत्रमुग्ध करने वाला रहा। अभिनेता मनीष शर्मा ने रावण की भूमिका में छाप छोड़ी।
मंचन के क्रम में गुरु वशिष्ठ अपने आश्रम में विराजमान हैं। इस बीच राजा दशरथ पहुंचते हैं। वे गुरु वशिष्ठ से कहते हैं गुरुदेव मेरी कोई संतान नहीं है। गुरु वशिष्ठ ने राजा दशरथ से पुत्रेष्टि यज्ञ करवाने को कहा। राजा ने श्रृंगि ऋषि को बुलाकर पुत्रेष्टि यज्ञ का विधिविधान पूर्वक आयोजन किया। अगले दृश्य में विष्णु भगवान प्रकट होते हैं। कौशल्या हतप्रभ सी उनके दर्शन करती हैं। इस बीच पार्श्व संगीत भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी... की प्रस्तुति आकर्षण बढ़ाती है। विष्णु जी अंतर ध्यान होते हैं फिर बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देती है और खुशी का संगीत बजने लगता है। रामजन्म के समाचार से संपूर्ण अयोध्या में खुशी व उल्लास का माहौल बन जाता है। प्रजावासी नाचते गाते हैं। अवधपुरी में आनंद हुआ है, राजकुमारों का जन्म हुआ है...घर-घर दीप जले मंगल द्वार सजे... गीत मंत्रमुग्ध करता प्रतीत होता है।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के ही क्रम में एक अन्य दृश्य में राजा दशरथ तीनों रानियों के साथ प्रभु की बाललीला का आनंद उठा रहे हैं। पार्श्व गीत ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया... बाल लीला के दृश्य को जीवंत करता प्रतीत हो रहा था। इसके बाद चारों भाईयों का नामकरण संस्कार होता है। गुरू वशिष्ठ द्वारा चारों भाईयों को वेद व अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा का लीला मंचन अत्यंत मनोहारी रहा। इससे पूर्व दूसरे दिवस की रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रवण कुमार-राजा दशरथ प्रसंग से हुआ। जो कि अत्यंत भावविभोर करने वाला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज सीता के किरदार में दिखेंगी मिस यूनिवर्स
समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि दूसरे दिन की रामलीला में अभिनेता कन्हैया सिंह श्रवण कुमार, हरियाणा के जोड़िदर ने ताड़का की भूमिका में आकर्षण चुराया। हरियाणा के मोनूमान ने गुरु वशिष्ठ व स्थानीय कलाकार राम मिश्रा ने विश्वामित्र की भूमिका निभाई। निदेशक शुभम मलिक ने बताया कि शनिवार को मिस यूनिवर्स रिया सिंघा शनिवार को अयोध्या पहुंच रही हैं। वह माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed