फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Temple: Record of darshan broken in Pran Pratistha, five and a half lakh people reached Ram Temple in one

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा में दर्शन का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में साढ़े पांच लाख लोग पहुंचे राम मंदिर

Sat, 15 Feb 2025 06:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Feb 2025 06:46 PM IST
सार

Ayodhya Ram temple: महाकुंभ की वजह से अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को राम मंदिर में दर्शन करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया गया। 

विज्ञापन
Ram Temple: Record of darshan broken in Pran Pratistha, five and a half lakh people reached Ram Temple in one
अयोध्या में उमड़ रही भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 रामलला के दर्शन का रोजाना नया कीर्तिमान बन रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर आस्थावानों ने रामलला के दर्शन का रिकॉर्ड बना दिया। शनिवार को मंदिर सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक खुला और 5़ 50 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन कर कीर्तिमान रच दिया। रामलला के दरबार में सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालु की कतार नहीं टूट रही है। रामनगरी की पवित्र धरा पर धर्म, अध्यात्म एवं आस्था का महा समागम निरंतर हो रहा है। रामनगरी में उमड़ रहे आस्थावानों का रेला रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। 

विज्ञापन


माघ पूर्णिमा पर 4़ 50 लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए तो यह रिकॉर्ड अगले दिन ही 13 फरवरी को टूट गया जबकि रामलला के दरबार में पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे। 13 फरवरी का रिकॉर्ड भी 14 फरवरी को टूट गया, इस दिन 5़ 50 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें, कोई निराश होकर न लौटे इसलिए मंदिर 18 से 19 घंटे तक खोला जा रहा है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे 24 घंटे डटे हैं तो राम मंदिर ट्रस्ट भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से 250 कर्मी लगाए गए हैं जो श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में मदद कर रहे हैं। भटके हुए श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं, पानी पिला रहे हैं, प्रवेश से लेकर निकासी मार्ग तक अलग-अलग जगहों पर कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 से 19 घंटे खुल रहा है मंदिर 
रामलला का मंदिर 18 से 19 घंटे खोला जा रहा है। रोजाना चार से पांच लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। परिसर में पहुंचने वाले हर एक श्रद्धालु को दर्शन कराया जा रहा है। प्रशासन के साथ ट्रस्ट की टीम सुगम दर्शन की व्यवस्था में लगी है। ट्रस्ट की ओर से 250 कर्मी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, इलाज आदि की भी व्यवस्था की गई है।- डॉ़ अनिल मिश्र, सदस्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed