Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Temple Offering Theft: Avinash was found with the maximum amount of Rs 20 lakh, some dollars were also fou

राममंदिर चढ़ावा चोरी: अविनाश के पास मिले सबसे ज्यादा 20 लाख रुपये, कुछ से डॉलर भी मिले; विदेशी रकम पर उठे सवाल

Sat, 27 Jun 2026 01:40 PM IST
Akash Dwivedi सतीश पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
सतीश पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 27 Jun 2026 01:40 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक आरोपियों से 79.85 लाख रुपये बरामद हुए हैं। सबसे अधिक 20.40 लाख रुपये अविनाश शुक्ला के पास मिले। जांच में कुछ आरोपियों के घर से डॉलर भी बरामद हुए हैं। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों के परिजनों को भी इस मामले की जानकारी थी।

विज्ञापन
Ram Temple Offering Theft: Avinash was found with the maximum amount of Rs 20 lakh, some dollars were also fou
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों के पास से अब तक 79,85,493 रुपये बरामद हुए हैं। इनमें अविनाश शुक्ला के पास से सर्वाधिक 20.40 लाख रुपये मिले हैं। अन्य सभी आरोपियों ने भी रुपये डंप किए थे, सिर्फ सुभाष श्रीवास्तव के घर से ही टीम खाली हाथ लौटी है। दो-तीन आरोपियों के घर से 900-1000 डॉलर भी बरामद हुए हैं। बीते छह जून को राम मंदिर से चढ़ावा चोरी का मामला सार्वजनिक होने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने अपने स्तर से ही रुपयों की रिकवरी शुरू की थी। 

विज्ञापन

एकमुश्त 12 लाख रुपये मिले थे

सभी कर्मचारियों के पास से बड़ी मात्रा में धनराशि बरामद करके उनसे लिखित में भी ले लिया था। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस से इसका जिक्र किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अविनाश के नाका स्थित कमरे से एकमुश्त 12 लाख रुपये मिले थे। 

विज्ञापन


शेष लगभग आठ लाख रुपये उसके भाई ने वापस किए थे। वहीं, लवकुश मिश्रा के पास से 14.25 लाख रुपये, करुणेश पांडेय के पास से 18.07 लाख रुपये, अनुकल्प मिश्रा के पास से 16.82 लाख रुपये, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास से 10 लाख रुपये, रामशंकर मिश्रा के पास से 7.32 लाख रुपये और मनीष यादव के पास से दो लाख रुपये बरामद हुए हैं। जांच का दायरा बढ़ने पर यह धनराशि और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संलिप्त कर्मियों के परिजनों को भी मामले की जानकारी

परिजनों को भी थी मामले की जानकारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, चढ़ावा चोरी में संलिप्त कर्मियों के परिजनों को भी मामले की जानकारी थी। अविनाश शुक्ला के पास से बरामद रुपयों में लगभग आठ लाख रुपये उसके भाई के मंदिर ट्रस्ट को सौंपने से इसकी पुष्टि होती है। अन्य लोगों से भी पूछताछ में इसके संकेत स्पष्ट हुए हैं।

Trending Videos

पांच साल से बिना वेतन के मंदिर में सेवा कर रहे थे

सूत्रों के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की सिफारिश और उनके बताए अनुसार सभी कर्मियों को इस कार्य में बैंक ने लगाया था। वर्ष 2016 में बैंक से सेवानिवृत्त हो चुके सुभाष श्रीवास्तव को गणना के समय पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी। वह पिछले करीब पांच साल से बिना वेतन के मंदिर में सेवा कर रहे थे, लेकिन इस महत्वपूर्ण कार्य की निगरानी में उनके स्तर से भी लापरवाही बरती गई।

सूत्रों के अनुसार, गणना में शामिल कई कर्मी पहले से ही मंदिर में कार्य करते थे। निर्माण पूर्ण होने के बाद उन्हें कार्यमुक्त किया गया तो बाद में बैंक की मिलीभगत से यहीं पर गणना कार्य में लगा दिया गया। इनमें स्वर्गद्वार निवासी मनीष यादव लगभग दो माह पहले ही तैनात हुआ था लेकिन चोरी के खेल में वह सबके साथ ही शामिल हो गया। वह बैंक संबंधी पर्यवेक्षणीय कार्यों में तैनात चंपत राय के चालक टिन्नू का भतीजा है।

सीधे तौर पर दान की गई वस्तुएं सुरक्षित होने का दावा

पुलिस अधिकारी सिर्फ दान पेटिकाओं से ही चोरी की बात स्वीकार रहे हैं, लेकिन मंदिर ट्रस्ट को सीधे तौर से दान की गई कीमती वस्तुएं और नकदी आदि में किसी तरह के गबन से इन्कार कर रहे हैं। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान दिए गए ठेकों में हुई अनियमितताओं पर मौन स्वीकृति दे रहे हैं। उसे अपने स्तर का मुद्दा न होना बताकर पल्ला भी झाड़ रहे हैं।

निगरानी छोड़ ट्रस्ट का प्रबंधन देखते थे आरएमओ

मंदिर में दो कंट्रोल रूम स्थापित हैं। इनमें गणना स्थल पर लगे कैमरे की निगरानी सुनिश्चित कराने का दायित्व आरएमओ अर्जुन देव का है। नियमतः हर समय वहां लगे कैमरे की निगरानी की जानी चाहिए, लेकिन आरएमओ इसका अनुपालन नहीं करा सके। 

सूत्रों के अनुसार, वह निगरानी कार्य छोड़कर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन कार्यों में अधिक सक्रिय दिखते थे। गैर जनपद से तैनात सिपाहियों के जिम्मे ही निगरानी जैसा महत्वपूर्ण कार्य होता था। चोरी में शामिल कर्मियों ने इस लापरवाही और ढिलाई का भी खूब फायदा उठाया। फिलहाल अब तक आरएमओ की भूमिका तय नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed