फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Navami Rath Yatra welcomed at the entrance of Ram Temple

Ayodhya News: राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर रामनवमी रथ यात्रा का हुआ स्वागत

Sat, 14 Feb 2026 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 14 Feb 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami Rath Yatra welcomed at the entrance of Ram Temple
14ayop34...... राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर पहुंची रथ यात्रा -ट्रस्ट
अयोध्या। कश्मीर से कन्याकुमारी को निकली श्री रामनवमी रथ यात्रा का 'सत्यानंद रथ' शनिवार को सातवें दिन देर शाम जगद्गुरु रामानंदाचार्य द्वार अयोध्या पहुंचा। यात्री सेवा केंद्र पर थोड़ा विश्राम के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर के व्यस्थापक गोपाल राव व नरेंद्र के नेतृत्व में यह रथयात्रा श्रीरामकोट परिक्रमा पर निकला। रथ यात्रा सात फरवरी को श्रीनगर के ज्येष्ठा देवी मंदिर से सुबह शुरू हुई थी और शुक्रवार शाम वृंदावन पहुंची यात्रा का संयोजन रामदास आश्रम तिरुवंतपुरम के उपाध्यक्ष शंकर सरस्वती व रूद्रमठ केदारनाथ के धर्मानंद सरस्वती कर रहे हैं।
विज्ञापन

रात भर अयोध्या में रुकने के बाद कल सुरवारी (सोहावल) स्थित श्रीराम दास आश्रम लिए निकलेगी। सत्यानन्द रथ बहुत ही आकर्षक बनाया गया है। रथ से शास्त्रीय भजनों की ध्वनि अचानक लोगों को आकर्षित कर लेती है। स्वामी शंकर सरस्वती के अनुसार रथ की लागत एक करोड़ रुपये से अधिक है। जगद्गुरु स्वामी सत्यानन्द महाराज के 90 वें जन्मदिन समारोह के उपलक्ष्य में यह यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed