{"_id":"6803cb36c0deaa8b2a0438ff","slug":"ram-mandir-will-be-built-in-canada-on-the-lines-of-ayodhya-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-127840-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या की तर्ज पर कनाडा में बनेगा राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या की तर्ज पर कनाडा में बनेगा राम मंदिर
Sat, 19 Apr 2025 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 19 Apr 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कनाडा में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर मंदिर बनाने की तैयारी हो रही है। कनाडा से आए रामभक्त राकेश शर्मा व पंजाब से महीप त्रेहन ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास से भेंटकर आशीर्वाद लिया और कनाडा में मंदिर बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
महंत कमलनयन दास ने कहा कि संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार होना चाहिए। राम के आदर्शों को ही अपनाकर समरस समाज की स्थापना की जा सकती है। कनाडा ही नहीं पूरे विश्व में भगवान श्रीराम का मंदिर स्थापित होना चाहिए। राकेश शर्मा ने बताया कि कनाडा के ओंटारियो शहर में अयोध्या में बने राम मंदिर की तर्ज पर मंदिर बनाने की योजना है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हम अयोध्या आए थे। उसी समय कनाडा में एक राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। राम मंदिर निर्माण के जरिए कनाडा में रह रहे रामभक्तों को संगठित करने का प्रयास होगा। इसके अलावा रामभक्त अपनी संस्कृति से भी जुड़ सकेंगे। बताया कि संतों ने मदद का आश्वासन दिया है। इस दौरान संत जानकी दास, भाजपा नेता आकाशमणि त्रिपाठी, शरद शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।