{"_id":"6acbd67e90d1f6e66c0dc57f","slug":"ram-mandir-trust-meeting-now-on-the-15th-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-160797-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक अब 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक अब 15 को
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में आगामी दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर होने वाली श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक अब 15 अक्तूबर को होगी। पहले यह बैठक 11 अक्तूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया। अब ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देवगिरी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है।
बैठक में निर्माण समिति के अध्यक्ष सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी और धार्मिक समिति के सदस्य शामिल होंगे। इसमें दीपोत्सव की तैयारियों के साथ राम मंदिर परिसर की भव्य सजावट और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।
राम मंदिर में इस बार दीपोत्सव पर करीब डेढ़ लाख दीप जलाने की तैयारी है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने की योजना बनाई जा रही है। बैठक में दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था, सजावट और धार्मिक अनुष्ठानों समेत तैयारियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ संबंधित व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद दीपोत्सव को लेकर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।