{"_id":"669203e23f38cb86e6042bbf","slug":"ram-mandir-facility-of-daily-darshan-pass-for-ramlala-darbar-may-start-from-sawan-fair-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: सावन मेले से शुरू होगी रामलला दरबार के नित्य दर्शन पास की सुविधा! अब तक आए इतने आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: सावन मेले से शुरू होगी रामलला दरबार के नित्य दर्शन पास की सुविधा! अब तक आए इतने आवेदन
Sat, 13 Jul 2024 10:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 13 Jul 2024 10:06 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
रामलला के दरबार में नित्य पास की सुविधा सात अगस्त से शुरू से हो रहे सावन मेले से आरंभ हो सकती है। इसके लिए ट्रस्ट वेबसाइट तैयार करा रहा है। साथ ही ट्रस्ट की टीम नित्य दर्शनार्थियों से संपर्क कर उन्हें नई योजना की जानकारी दे रही है। अब तक 200 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
अयोध्या साधक-संतों की नगरी रही है। साधक-संत ही नहीं, बड़ी संख्या में गृहस्थ भी नित्य सरयू स्नान, हनुमानगढ़ी, कनकभवन व रामलला के दर्शन करते रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामनगरी में रोजाना दो से ढाई लाख श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।
इसके चलते नित्य दर्शन की परंपरा भी बाधित हो गई। इसको लेकर संत व नित्य दर्शनार्थी क्षुब्ध थे। ट्रस्ट इस समस्या के समाधान के लिए नित्य दर्शनार्थियों के लिए पास जारी करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट की टीम ऐसे संतों व गृहस्थों से मुलाकात कर रही है जो रामलला के नित्य दर्शन करते रहें हैं और पिछले कुछ दिनों से दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

ऐसे लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो नित्य दर्शन करेंगे, उन्हें ही पास जारी किया जाएगा। पास पहले केवल छह माह के लिए जारी होगा।