{"_id":"6a3d32e2f7ea0a48b90372a8","slug":"ram-mandir-donation-controversy-rumors-of-champat-rai-and-dr-anil-mishra-resignations-swirled-throughout-day-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा विवाद: दिनभर उड़ती रही चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे की अफवाह, अटकलों का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: दिनभर उड़ती रही चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे की अफवाह, अटकलों का बाजार गर्म
Thu, 25 Jun 2026 07:23 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:23 PM IST
सार
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: आज दिनभर चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे की अफवाह उड़ती रही। विहिप-ट्रस्ट की बैठक के बाद अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राम मंदिर के चढ़ावे की राशि में गबन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर चढ़ावा और दान राशि प्रबंधन को लेकर चल रही एसआईटी जांच के बीच बृहस्पतिवार को पूरे दिन रामनगरी में एक और चर्चा जोरों पर रही। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे को लेकर अफवाह उड़ती रही। हालांकि देर शाम तक ट्रस्ट और न ही किसी संबंधित पक्ष की ओर से ऐसी किसी सूचना की आधिकारिक पुष्टि की गई।
दरअसल, एसआईटी जांच के बीच विहिप और ट्रस्ट से जुड़े शीर्ष पदाधिकारियों की हुई बैठक ने अटकलों को और हवा दे दी। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, विहिप के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा, केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे तथा केंद्रीय सह-संगठन महामंत्री विनायक राव समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन इसके बाद यह चर्चा फैल गई कि ट्रस्ट में बड़े बदलावों को लेकर मंथन चल रहा है। विभिन्न हलकों में दिनभर यही चर्चा होती रही कि एसआईटी जांच के दबाव और बढ़ते विवाद के बीच कुछ पदाधिकारी जिम्मेदारी छोड़ सकते हैं। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में भी कई तरह के संदेश प्रसारित होते रहे, लेकिन किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हो सकी।