फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir donation box controversy: Dharm Sena, Karni Sena, and Youth Congress file formal complaints.

राम मंदिर दानपेटिका विवाद: धर्म सेना, करणी सेना और युवा कांग्रेस ने दी तहरीर

Tue, 16 Jun 2026 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 16 Jun 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir donation box controversy: Dharm Sena, Karni Sena, and Youth Congress file formal complaints.
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर की दानपेटिकाओं में कथित अनियमितता और चढ़ावे की चोरी के आरोपों को लेकर मंगलवार को धर्म सेना, करणी सेना और युवा कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने थाना राम जन्मभूमि पहुंचकर अलग-अलग तहरीरें दीं और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

धर्म सेना प्रमुख व पूर्व शिवसेना नेता संतोष दुबे ने चार नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि रामभक्तों के चढ़ावे में अनियमितता की खबरों से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि एफआईआर दर्ज न होने पर न्यायालय की शरण ली जाएगी। साथ ही बुधवार को सरयू तट पर पहुंचकर विरोध स्वरूप सरयू नदी को तहरीर अर्पित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

वहीं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने भी पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जांच पूरी होने तक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों की शक्तियां समाप्त करने और नैतिक आधार पर उनके इस्तीफे की मांग उठाई। उधर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह ने भी थाना राम जन्मभूमि में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। इस दौरान प्रदेश महासचिव वीर प्रताप सिंह और महिला प्रांतीय अध्यक्ष सविता सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed