फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Lalla's Enshrinement Elevates Self-Respect to New Heights: Ritambhara

रामलला के विराजने से स्वाभिमान को मिली नई ऊंचाई: ऋतंभरा

Sat, 30 May 2026 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 30 May 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Ram Lalla's Enshrinement Elevates Self-Respect to New Heights: Ritambhara
साध्वी ऋतंभरा का स्वागत करते श्रीराम अस्पताल के प्रशासनिक अ​धिकारी।
अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख चेहरों में शामिल साध्वी ऋतंभरा ने शनिवार को हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, महंत कौशल किशोर शरण फलहारी और मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे पुरुषोत्तम नारायण सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने से स्वाभिमान को नई ऊंचाई मिली है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हैं। यह करोड़ों राम भक्तों के लंबे संघर्ष, आस्था और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण से देशवासियों के हृदय की दरिद्रता दूर हुई है। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि राम मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और स्वाभिमान का प्रतीक है। जब स्वाभिमान खंडित होता है तो उसके साथ जीवन जीना कठिन होता है, लेकिन अब रामलला के विराजमान होने से देशवासियों का जीवन वैभव और गौरव से भर गया है। मां दुर्गा मंदिर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि वहां पहुंचकर उनका हृदय गदगद हो गया।
विज्ञापन

इनसेट
साध्वी चैतन्य सिंधु हुईं चोटिल
- साध्वी ऋतंभरा के साथ आईं सभी मातृशक्तियों ने शनिवार को हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। हनुमानगढ़ी में दर्शन के दौरान फिसलन के चलते साध्वी चैतन्य सिंधु के पैर में चोट लग गई। साध्वी ऋतंभरा उन्हें लेकर श्रीराम अस्पताल पहुंची। जहां उनका एक्सरे कराया गया। रिपोर्ट में पैर के फ्रैक्चर होने की बात सामने आई। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि एंबुलेंस के जरिये साध्वी चैतन्य को मथुरा के लिए रवाना किया गया। वहीं अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी की ओर से साध्वी ऋतंभरा का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed