फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Janmotsav Concludes with Ramarcha Puja; Prayers Offered for World Peace

Ayodhya News: रामार्चा पूजन के साथ राम जन्मोत्सव का समापन, विश्व शांति की कामना

Sun, 29 Mar 2026 07:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 29 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Ram Janmotsav Concludes with Ramarcha Puja; Prayers Offered for World Peace
बावन मंदिर में रामार्चा पूजन में मौजूद महंत वैदेही बल्लभ व अन्य।
फोटो-11
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी की प्राचीन पीठ बावन मंदिर में रामार्चा पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना की। महंत वैदेही बल्लभ शरण के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। भगवान श्रीराम की विशेष आराधना की गई। महंत वैदेही बल्लभ शरण ने बताया कि राम जन्मोत्सव के अवसर पर कई दिनों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, जिनका समापन शनिवार की शाम रामार्चा पूजन के साथ विधिवत रूप से हुआ।

कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार होता है। बताया कि रामार्चा पूजन में विश्व के कल्याण की प्रार्थना की गई। संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, महंत सनत दास, भाजपा नेता अभिषेक मिश्र, व रविदास भी पूजन में शामिल हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed