{"_id":"696e421e3de5a2ce2e0bee15","slug":"ram-devotees-got-entry-into-ram-temple-from-post-office-intersection-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-141460-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामभक्तों को डाकघर तिराहे से मिला राम मंदिर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामभक्तों को डाकघर तिराहे से मिला राम मंदिर में प्रवेश
Mon, 19 Jan 2026 08:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
08- सोमवार को हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्वार पर कतारबद्ध श्रद्धालु- संवाद
अयोध्या। रामनगरी एक बार फिर श्रद्धा और अनुशासन के अद्भुत संगम की साक्षी बनी। माघ मेले का पलट प्रवाह अब रामनगरी की ओर है। इसके चलते सोमवार को रामनगरी श्रद्धालुओं से गुलजार रही। पांच लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। भीड़ नियंत्रण के लिए रामभक्तों को डाकघर तिराहे से राम मंदिर में प्रवेश दिया गया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने महाकुंभ की तर्ज पर ट्रैफिक और पैदल आवागमन का डायवर्जन लागू किया।
माघ मेले के पलट प्रवाह के चलते अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक इजाफा हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई इसके बाद मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवाह नजर आने लगा। सुबह के समय भारी भीड़ के चलते रामलला के दर्शनार्थियों को डाकखाना तिराहे से रामपथ होते हुए मंदिर में प्रवेश कराया गया जबकि निकासी अंगद टीला से हुई। किसी भी श्रद्धालु को अंगद टीला से राम मंदिर प्रवेश द्वार की ओर नहीं जाने दिया गया। दोपहर बाद जब भीड़ हल्की हुई तो शृंगारहाट में एक कट खोल दिया गया। इस कट से मुड़कर श्रद्धालु राम मंदिर व हनुमंतलला के दरबार में प्रवेश करते रहे। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं को जत्थों में दर्शन कराया जाता रहा।
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रवेश और निकास मार्गों को अलग-अलग रखते हुए वन-वे व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। जगह-जगह स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते रहे, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
एक घंटे पहला खुला मंदिर, दिन भर चला दर्शन
राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। दर्शन पथ पर बढ़ता दबाव देखते हुए राम मंदिर को एक घंटे पहले यानी छह बजे ही खोल दिया गया। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि भीड़ की संख्या अधिक होने पर कतार की संख्या पांच से बढ़ाकर सात कर दी गई। दर्शन सुबह छह बजे से ही प्रारंभ कर दिया गया जो पूरे दिन निरंतर जारी रह। दोपहर में भोग आरती के दौरान केवल 10 मिनट के लिए पर्दा लगा रहा, बाकी पूरे दिन दर्शन चलता रहा। देर शाम तक सवा दो लाख रामलला के दर्शन कर चुके थे। कंट्रोल रूम, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से पूरे मंदिर परिसर की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।