फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Raksha Bandhan gift frenzy: Gift market bustling with activity.

Ayodhya News: रक्षाबंधन पर उपहारों की धूम, गिफ्ट बाजार हुआ गुलजार

Tue, 25 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan gift frenzy: Gift market bustling with activity.
अयोध्या। रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में उपहारों की खरीदारी तेज हो गई है। भाई बहनों की पसंद और उपयोगिता को ध्यान में रखकर तोहफे खरीद रहे हैं। इस बार सामान्य गिफ्ट के साथ पर्सनलाइज्ड और रोजमर्रा में काम आने वाले सामान की मांग बढ़ी है। फोटो वाले मग, घड़ी, परफ्यूम, टेडी, बैग, डायरी, स्किनकेयर किट, ईयरफोन और स्मार्टवॉच पसंद किए जा रहे हैं। दुकानों पर 100 से 2000 रुपये तक के विकल्प हैं। कम बजट में की-चेन, कॉफी मग, फोटो फ्रेम और डायरी, जबकि अधिक बजट में स्मार्टवॉच, ईयरफोन, ब्लूटूथ स्पीकर, पर्सनलाइज्ड हैंपर और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे जा रहे हैं। फोटो मग करीब 300 रुपये और फोटो फ्रेम 500 से 900 रुपये में उपलब्ध हैं। कारोबारी दीपक के मुताबिक घड़ियों की कीमत 150 से 1000 और इलेक्ट्रॉनिक सामान 250 से 1200 रुपये तक है। रवि सिंह ने कहा कि वह बहन के लिए पसंदीदा और लंबे समय तक काम आने वाला फोटो गिफ्ट या घड़ी लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed