फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rajnath Singh will inaugurate Pratishtha Dwadashi celebrations in Ayodhya with renowned artists performing

Ayodhya News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का उद्घाटन, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति

Sat, 13 Dec 2025 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 06:50 PM IST
सार

अयोध्या में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 31 दिसंबर को राम मंदिर के प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर रामकथा व अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नामी कलाकार समारोह की भव्यता बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
Rajnath Singh will inaugurate Pratishtha Dwadashi celebrations in Ayodhya with renowned artists performing
जानकारी देते राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है। 31 दिसंबर को समारोह का उद्घाटन गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। मणिराम दास की छावनी में शनिवार को हुई बैठक में राम मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के साथ ध्वजारोहण समारोह में हुए खर्च का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन


राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह के उद्घाटन के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रण भेजा गया था। उन्होंने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समारोह में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


27 दिसंबर से एक जनवरी तक राम जन्मभूमि परिसर की यज्ञशाला में ट्रस्ट के सदस्य जगदगुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ के संयोजन में पांच दिवसीय अनुष्ठान होगा। 29 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रख्यात कथा प्रवाचक जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य अंगद टीला के परिसर में श्रीरामकथा की सुधावृष्टि करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कलाकार देंगे प्रस्तुति

तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ 31 दिसंबर से होगा। प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा, तृप्ति शाक्या व बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समारोह को भव्यता प्रदान करेंगे। कानपुर की एक टोली संगीतमय रामचरित मानस का पारायण करेगी। छत्तीसगढ़ के एक विश्वविद्यालय की टोली भगवान राम के जीवन पर आधारित नाटक की प्रस्तुति देगी। 




आगरा की पूजा दिवाकर भगवान राम के जन्म से लेकर लंका विजय कर अयोध्या वापस आने तक की यात्रा पर कथक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा कवि सम्मेलन के आयोजन का भी निर्णय लिया गया है। दिल्ली के जगदीश मित्तल इसका संयोजन करेंगे। प्रतिष्ठा द्वादशी के सारे उत्सव अंगद टीला परिसर में होंगे। आम श्रद्धालु भी इन कार्यक्रमों में शामिल हो पाएंगे।

बैठक में आठ ट्रस्टी ऑनलाइन जुड़े

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बैठक अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उनके अलावा राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, महंत दिनेंद्र दास, डॉ. कृष्ण मोहन व पदेन सदस्य जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार मौजूद रहे। 



इसके अलावा के पराशरण, जगदगुरु वासुदेवानंद सरस्वती, युग पुरुष परमानंद, कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी व प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि गृह सचिव संजय प्रसाद बैठक से ऑनलाइन जुड़े रहे। आमंत्रित सदस्य के रूप में विहिप के केंद्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र, गोपाल राव व रामकथा संग्रहालय के निदेशक संजीव सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed