फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Raja Ram is seated in Ram Mandir, Pran Pratishtha will be done on June 5

Ayodhya News: राम मंदिर में विराजित हुए राजा राम, पांच जून को होगी प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 23 May 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Raja Ram is seated in Ram Mandir, Pran Pratishtha will be done on June 5
अयोध्या। राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को शुरू हुई। बैठक से पहले निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। नृपेंद्र ने मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में बताया कि राम दरबार की मूर्ति अयोध्या पहुंच गई है। शुक्रवार को भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्ति प्रथम तल पर बने सिंहासन पर विराजित कर दी गई है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को होगी।
विज्ञापन

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान तीन से पांच जून तक चलेंगे। पांच जून को ही राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन सप्त मंडपम व परकोटा के मंदिरों में भी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मुख्य राम मंदिर के जितने भी निर्माण कार्य हैं, वह जल्द ही पूरे हो जाएंगे। पांच जून एक ऐतिहासिक तिथि होगी, तब तक मंदिर के ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। राम मंदिर परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरे हो जाएंगे। परकोटा और शेषावतार मंदिर भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। राम मंदिर परिसर के बीचों-बीच में जलाशय बनाया गया है। इसका भी काम पूरा हो चुका है। परिसर में हरियाली विकसित करने का काम सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, निर्माण प्रभारी गोपाल राव, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा समेत कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिखर पर सोना मढ़ने का काम एकादशी के पर्व पर शुरू हो गया है। इससे पहले शिखर पर तांबे की परत चढ़ाने का काम पूरा कर लिया है। आने वाले दो-तीन दिन में जितने भी शिखर पर सोना मढ़ने का कार्य है, वह पूरा हो जाएगा। राम मंदिर के शिखर सहित परकोटा व सप्त मंडपम के शिखर को भी स्वर्ण मंडित किया जाएगा। शिखर को स्वर्ण मंडित करने में कितना सोना लगेगा यह भी दो-तीन दिन में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर के द्वार के निर्माण को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि उत्तरी दिशा के द्वार में कुछ कठिनाइयां थीं। आशा के अनुरूप उत्तरी दिशा का द्वार नहीं बन सका है। मुख्य रूप से जो गेट बना है, वह अनुकूल नहीं है। उसको फिर से बनाने का दिशा निर्देश दे दिया गया है, उसको तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा, यह 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। अगस्त के अंत तक 11 नंबर गेट भी तैयार हो जाएगा। इसके बाद गेट नंबर तीन का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed