फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rahul Gurjar will play the role of Ram and Megha will play the role of Mata Sita

Ayodhya News: राहुल गुर्जर राम व मेघा निभाएंगी माता सीता की भूमिका

Mon, 14 Jul 2025 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 14 Jul 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gurjar will play the role of Ram and Megha will play the role of Mata Sita
अयोध्या। फिल्मी कलाकारों की रामलीला की तैयारी तेज हो गई है। इस बार फिल्मी रामलीला रामकथा पार्क में 22 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगी। रामलीला में अभिनेता राहुल गुर्जर श्रीराम व अभिनेत्री मेघा माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। रोजाना शाम सात से 10 बजे तक दूरदर्शन पर रामलीला का लाइव प्रसारण होगा। अयोध्या की रामलीला के यूट्यूब पेज पर भी लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस बार की रामलीला में कई जाने-माने कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे। रावण की भूमिका में मनीष शर्मा, लक्ष्मण की भूमिका में राकेश बेदी नजर आएंगे। पुनीत इस्सर भगवान परशुराम, सांसद रवि किशन केवट, सांसद मनोज तिवारी बाली की भूमिका में दिखेंगे। बिंदु दारा सिंह भगवान शंकर की भूमिका में नजर आएंगे। वेदवती की भूमिका में भाग्यश्री और मां शबरी की भूमिका में मालिनी अवस्थी दिखेंगी। कहा कि पिछले वर्ष 45 करोड़ से अधिक भक्तों ने रामलीला का लाइव प्रसारण देखा था। इस बार यह संख्या 50 करोड़ के पार जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed