फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Question paper received one and a half hour late

अविवि : डेढ़ घंटे देरी से मिला प्रश्नपत्र, विद्यार्थियों ने किया हंगामा

Sun, 23 Jun 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 23 Jun 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Question paper received one and a half hour late
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) प्रथम व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई, लेकिन अव्यवस्थाओं की स्थिति ये रही कि विद्यार्थियों को डेढ़ घंटे देरी से प्रश्नपत्र मिला। इसके चलते छात्रों ने परिसर में जमकर हंगामा किया। विवि प्रशासन ने विद्यार्थियाें की नाराजगी को देखते हुए आननफानन प्रश्नपत्र की व्यवस्था की और परीक्षा शुरू कराई।
विज्ञापन


शनिवार को योग शपथ की उपलब्धि के लिए विवि की कुलपति को राजभवन में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना था। इस समारोह में विवि के परीक्षा नियंत्रक भी कुलपति के साथ गए थे। उनकी अनुपस्थिति में परीक्षा को लेकर ऐसी लापरवाही हुई कि विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा के लिए 10 से एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। इसके लिए सभी समय से पूर्व ही पहुंच गए। कक्ष में पहुंचने के आधे घंटे तक जब प्रश्नपत्र नहीं मिला तो विद्यार्थियों ने सवाल किया। इस पर कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद जब एक घंटा बीत गया तो विद्यार्थी कक्ष के बाहर आ गए और हंगामा शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को ऐसा करते देख विवि प्रशासन ने आनन-फानन प्रश्नपत्रों का इंतजाम किया और बंटवाया। ऐसे में सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा 11:30 बजे शुरू हो सकी। हालांकि विवि की ओर से विद्यार्थियों को पूरे तीन घंटे का समय दिया गया।


इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि बीपीईएस परीक्षा के प्रश्नपत्रों के मिलान में समय लग गया, जिससे देरी हुई है। विद्यार्थियों को पूरा समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed