फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prostitution in the name of spa centre, video goes viral

Ayodhya News: स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का खेल, वीडियो वायरल

Mon, 27 Oct 2025 08:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Oct 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Prostitution in the name of spa centre, video goes viral
अयोध्या। शहर में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का खेल चल रहा है। रविवार देर शाम एक वीडियो वायरल हुआ है, जो शहर के नियावां स्थित एक स्पा सेंटर का बताया जा रहा है। इसमें ग्राहकों के सामने युवतियां परेड करती दिख रही हैं और एक व्यक्ति उनका रेट तय कर रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों शहर के फतेहगंज, खीरगली स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। यहां से देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे तो कई अन्य होटलों पर छापा मारा गया। इसके बावजूद जिले में जिस्मफरोशी के इस काले धंधे पर लगाम नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दो युवक स्पा सेंटर में बैठे दिख रहे हैं। बाद में वह अंदर जाते हैं, जहां एक अन्य व्यक्ति उन्हें मिलता है। वह उन्हें एक कमरे में बैठाता है। इसके बाद तीन युवतियां आकर चेहरा दिखाकर चली जाती हैं। वहां खड़ा तीसरा व्यक्ति उनके रेट बताता है। 20-25 दिन बाद आने पर रेट और कम होने का दावा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संबंधित स्पा सेंटर पर रात में ही छापा मारा, लेकिन वहां शटर बंद मिला। सोमवार की सुबह चौकी इंचार्ज चौक धर्मेंद्र मिश्रा ने फिर से उस स्थान की जांच की, लेकिन ताला लटका मिला। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि टीमें लगातार जांच कर रही हैं। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed