{"_id":"6af607ba55a6ee86ef0da2f8","slug":"prosecution-sanction-granted-against-former-principal-dr-gyanendra-in-the-prabhunath-suicide-case-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-162901-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रभुनाथ आत्महत्या मामले में पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र पर अभियोजन की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रभुनाथ आत्महत्या मामले में पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र पर अभियोजन की मंजूरी
Fri, 13 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रभुनाथ मिश्रा आत्महत्या मामले में शासन ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में अभियोजन की स्वीकृति दे दी है। चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 की ओर से 12 नवंबर को जारी आदेश में राज्यपाल की अनुमति से यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद अब संबंधित न्यायालय में उनके खिलाफ अभियोजन की कार्यवाही आगे बढ़ सकेगी।
हैदरगंज थाना क्षेत्र के बिंदा मिश्र का पुरवा निवासी जगदीश चंद्र मिश्रा ने इस मामले में न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर सात नवंबर 2024 को कोतवाली अयोध्या में तत्कालीन प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार और दो छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान, दस्तावेज और अन्य साक्ष्य संकलित किए। शासन को भेजी गई रिपोर्ट और उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के बाद पूर्व प्राचार्य के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को भी भेजी है।
विवाद के बाद आत्महत्या करने का मामला
मेडिकल कॉलेज में संविदाकर्मी के रूप में तैनात प्रभुनाथ मिश्रा का 29 जुलाई 2024 को एमबीबीएस की छात्राओं से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद कुछ छात्रों ने उनके साथ मारपीट की थी। परिजनों का आरोप था कि शिकायत वापस लेने और माफी मांगने के लिए प्रभुनाथ पर दबाव बनाया गया। तत्कालीन प्राचार्य पर भी उन्हें अपने कक्ष में बुलाकर अपमानित करने और छात्राओं से माफी मांगने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया था। सात अगस्त 2024 को प्रभुनाथ ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। अगले दिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। अब शासन से अभियोजन की स्वीकृति मिलने के बाद पूर्व प्राचार्य के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।