फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Proposal for development works worth 3 crore approved

Ayodhya News: तीन करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी

Sat, 29 Aug 2026 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Proposal for development works worth 3 crore approved
बाबा बाजार। आदर्श नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें करीब तीन करोड़ रुपये के निर्माण एवं विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किए गए। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने की। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव समेत सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोड़पुरवा और कोरैया मार्ग के निर्माण के लिए वन विभाग से समन्वय स्थापित करने पर सहमति बनी। भूमि विनिमय की कार्रवाई कराने को भी बोर्ड ने मंजूरी दी। प्रत्येक वार्ड में सड़क और नाली निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। मेधा ऋषि आश्रम के पुराने मार्ग को नगर पंचायत से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया। जर्जर बिजली के तार और पोल दुरुस्त कराने के लिए बिजली विभाग को पत्र भेजने पर सहमति बनी। छुट्टा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव : बैठक में बिना साक्ष्य सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना प्रसारित किए जाने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड ने ऐसी सूचनाओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया। बैठक में सभासद रामावती, सोहन लाल, जमुना प्रसाद, अजीत प्रताप सिंह, राम लगन, केदारनाथ, जितेश कुमार सिंह, तबरेज अहमद, सीतापति, ललित, राजवती, गीता देवी, सफीना खातून और रेशमा यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed