फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Private security guards are checking the counting staff

Ayodhya News: प्राइवेट सुरक्षा गार्ड कर रहे गणना कर्मियों की चेकिंग

Thu, 25 Jun 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 25 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Private security guards are checking the counting staff
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा गणना व्यवस्था को लेकर चल रही जांच और विवाद के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मंदिर परिसर में जहां दान राशि और बहुमूल्य वस्तुओं की गणना का कार्य नियमित रूप से जारी है, वहीं गणना कार्य में शामिल कर्मचारियों की जांच का जिम्मा अभी भी निजी सुरक्षा गार्डों के भरोसे है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गणना कक्ष में प्रवेश करने वाले गणनाकर्मियों की तलाशी और जांच प्राइवेट कंपनी एसआईएस के कर्मी कर रहे हैं। हालांकि चढ़ावा में कथित गड़बड़ियों और दान सामग्री के गायब होने के आरोपों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की अपेक्षा थी, लेकिन अब तक गणना कक्ष के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल या किसी विशेष सुरक्षा इकाई की तैनाती नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि चढ़ावा प्रकरण सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने गणना प्रक्रिया में कई सुधार लागू किए हैं। सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी और ऑनलाइन रिकॉर्डिंग जैसी व्यवस्थाएं शुरू की गई हैं, लेकिन गणना कक्ष की भौतिक सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। उधर, चढ़ावा प्रकरण की जांच जारी है और एसआईटी विभिन्न बिंदुओं पर तथ्य जुटाने में लगी है। ऐसे में गणना कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed