फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prisoners' hunger strike: Jail administration issues denial

Ayodhya News: बंदियों की भूख हड़ताल, जेल प्रशासन ने किया खंडन

Sat, 25 Jul 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 25 Jul 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Prisoners' hunger strike: Jail administration issues denial
अयोध्या। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों ने शनिवार की सुबह जेलर की फटकार के बाद चाय नहीं पी। इसके बाद जेल में बंदियों की भूख हड़ताल की चर्चा होने लगी। एक मुलाकाती ने बाहर आकर इसकी जानकारी मीडिया को दी तो हलचल मच गई। हालांकि, जेल प्रशासन ने इसका खंडन करके भूख हड़ताल से इनकार किया है।
विज्ञापन


सोहावल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति शनिवार को एक बंदी से मुलाकात करने जिला जेल में गया था। बाहर निकलकर उसने बंदियों के भूख हड़ताल पर होने की जानकारी दी। मीडिया में यह मामला सार्वजनिक हुआ तो हलचल मच गई। मुलाकाती ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निरुद्ध बंदियों को विशिष्ट सुविधा उपलब्ध कराने का दावा भी किया। हालांकि, जेल प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि जेल में निरुद्ध दो बंदियों को अराजकता के कारण जेलर ने डांट-फटकार लगाई थी। इसी वजह से उन लोगों ने एक बार चाय नहीं पी। बाद में उन्हें बुलवाकर समझाया गया तो स्थिति सामान्य हो गई। सभी बंदियों ने चाय-नाश्ता और भोजन किया है। बताया कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों की मुलाकात सीसीटीवी की निगरानी में अलग कराई जाती है। उन्हें किसी तरह की वीआईपी व्यवस्था नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed