{"_id":"67fbe9d5eefd328c6500a8df","slug":"prince-raj-and-tamsi-won-run-for-ram-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-127604-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रिंसराज और तमसी ने जीती रन फॉर राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रिंसराज और तमसी ने जीती रन फॉर राम
Sun, 13 Apr 2025 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। क्रीड़ा भारती की ओर से रविवार को रन फॉर राम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कबीना मंत्री गिरीश यादव ने झंडी दिखाकर किया। इसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व तीन किलोमीटर की दौड़ का शुभारंभ रामकथा पार्क से किया गया। 21 किमी. की दौड़ को अंबेडकरनगर के प्रिंसराज यादव और वाराणसी की तमसी सिंह ने जीता।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभाग कर उसे पूरा किया। क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि 21 किलोमीटर में पुरुष वर्ग के लिए अंबेडकरनगर के प्रिंसराज यादव ने 1:04 घंटे में दौड़ पूरी करने के साथ प्रथम, प्रयागराज के उत्सव 1:05 घंटे में दौड़ पूरी के साथ द्वितीय व वाराणसी के कुश कुमार 1:16 घंटे में दौड़ पूरी करने के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
21 किमी. महिला वर्ग में वाराणसी की तमसी सिंह ने 1:24 घंटे में दौड़ पूरी करने के साथ प्रथम, अयोध्या की माधुरी कुमारी ने 1:34 घंटे मिनट में दौड़ पूरी करने के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
वहीं 10 किलोमीटर में बालक वर्ग में बलिया के नीतिश कुमार ने 34 मिनट में दौड़ पूरी करने के साथ प्रथम, डोगरा रेजीमेंट के कमल चौधरी ने 39 मिनट में द्वितीय व आलोक 39 मिनट 23 सेकेंड के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में अमृता पटेल 42 मिनट पांच सेकेंड के साथ प्रथम, सोनी देवी 42 मिनट 35 सेकेंड के साथ द्वितीय व सोनी 1:02 घंटे के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। तीन किलोमीटर रन फॉर फैमिली में बहराइच की वीनू विजेता रहीं।
रन फॉर राम में तीसरी श्रेणी रन फॉर फैमिली में बहराइच की लगभग 12 वर्ष की वीनू रावत को स्पेशल पुरस्कार दिया गया। उन्होंने यह तीन किलोमीटर की दूरी को तय करते हुए दौड़ पूरी किया। भाग लेने वाले वहीं सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया।
महानगर अध्यक्ष शांतनु सिंह ने बताया कि रन फॉर राम के लिए लगभग तीन हजार धावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया पर तीनों श्रेणी के लिए लगभग 2300 धावक दौड़े। इनमें 21 किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में पुरस्कार पाने वाले धावकों को चेक वितरित किया। इसमें प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 15 हजार व तृतीय 10 हजार, पांच को सांत्वना पुरस्कार दो हजार, महिला वर्ग में प्रथम 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार, पांच सांत्वना पुरस्कार दो हजार, 10 किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग के लिए प्रथम 15 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीय सात हजार व महिला वर्ग के लिए प्रथम 15 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीय सात हजार, पांच पुरुष को सांत्वना के लिए एक हजार, पांच महिला को सांत्वना के लिए एक हजार दिए गए। इस मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, एलएलसी अवनीश कुमार, एमएलसी अंगद सिंह मौजूद रहे।