फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prime Minister's Mann Ki Baat was heard at all the booths in the district

Ayodhya News: जिले के सभी बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की मन की बात

Sun, 27 Jul 2025 08:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Mann Ki Baat was heard at all the booths in the district
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण रविवार को जिले के सभी बूथों पर सुना गया। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणास्रोत बताते हुए जनहित में काम करने की प्रतिबद्धता जताई। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को लाइव सुना। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सरायरासी स्थित अपने कैंप कार्यालय पर मन की बात सुनी। विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने रिकाबगंज स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने तीन कलश तिवारी मंदिर परिसर में मन की बात को सुना। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड वार्ड में लोगों के साथ सुना। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पूरा बाजार के रोशन नगर में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बीकापुर के खानपुर मसौधा में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed