फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Primary Teachers' Association Submits Memorandum Regarding Teachers' Issues

Ayodhya News: शिक्षकों की समस्याओं पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 15 May 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 15 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Primary Teachers' Association Submits Memorandum Regarding Teachers' Issues
अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद को शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो शिक्षक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी और मंत्री डॉ. चक्रवर्ती सिंह के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। इसमें प्रमुख मांगों में अवरुद्ध वेतन की बहाली शामिल है। जनगणना में लगे शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने की भी मांग की गई है। विज्ञान-गणित भर्ती के नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग भी उठाई गई है। पहचान संख्या गायब होने से बाधित वेतन को बहाल करने की भी मांग की गई। 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के अवशेष देयकों और एनपीएस एरियर के अभिलंब भुगतान की मांग भी शामिल है। उच्च न्यायालय व शासनादेश के अनुरूप समायोजन की मांग भी उठाई गई। नीलमणि त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि समस्याओं का निराकरण न होने पर संगठन आंदोलन को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन



अन्य लंबित मुद्दे

डॉ चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि शिक्षकों को छह महीने से प्रान संख्या आवंटित नहीं हुई है। इस कारण उनकी एनपीएस कटौती नहीं हो रही है। उनके लेखा कार्यालय स्तर पर लंबित भुगतान में भी शिथिलता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र निस्तारण न होने पर आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed