फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   President's security cordon will remain impenetrable, intelligence agencies have set up camp

Ayodhya News: अभेद्य रहेगा राष्ट्रपति का सुरक्षा घेरा, खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा

Tue, 10 Mar 2026 08:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
President's security cordon will remain impenetrable, intelligence agencies have set up camp
अयोध्या। राम मंदिर के नव संवत्सर कार्यक्रम में आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सुरक्षा घेरा अभेद्य करने की कवायद शुरू हो गई। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस इकाइयों के जवान तैनात रहेंगे, जिनके समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

आगामी 19 मार्च को राष्ट्रपति के हाथों राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना होनी है। इसी दौरान सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राम मंदिर के कुछ मंदिरों पर ध्वजारोहण भी किया जाएगा। आयोजन में लगभग छह हजार वीवीआईपी के आने की उम्मीद है। आयोजन के वृहद् स्वरूप को लेकर पिछले करीब एक माह से ही मंदिर ट्रस्ट के अलावा पुलिस-प्रशासन के लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन



वहीं, राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुलिस ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर एयरपोर्ट, साकेत महाविद्यालय के हेलीपैड स्थल, राम मंदिर, राष्ट्रपति के आवागमन के रूट, मंदिर भ्रमण के रूट आदि पर 12 नोडल अधिकारी नामित किए हैं। उनके अधीन समूहों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यह नोडल अधिकारी राष्ट्रपति के अलग-अलग सुरक्षा घेरे में तैनात विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहु स्तरीय रहेगा सुरक्षा घेरा
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति की सुरक्षा में सबसे भीतरी घेरा उनकी पारंपरिक सैन्य इकाई के जवान संभालेंगे। इनके साथ नजदीकी सुरक्षा में विशेष रूप से प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके बाद के घेरों में स्थानीय पुलिस, खुफिया इकाइयों और विशेष सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती रहेगी। आयोजन को लेकर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और खुफिया टीमें लगातार निगरानी रखेंगी। आवागमन मार्गों की पहले से ही गहन जांच कराई जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। इसे लेकर रेंज और जोन के अन्य जिलों से भी पुलिसकर्मियों की डिमांड की जा रही है।

वर्जन...
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। नोडल अधिकारियों को नामित करके उन्हें जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
-डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed