फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   President's schedule finalised for March 19 ceremony

Ayodhya News: 19 मार्च के समारोह के लिए राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय

Sun, 08 Mar 2026 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Mar 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
President's schedule finalised for March 19 ceremony
04- निर्माण समिति की बैठक में शामिल नृपेंद्र मिश्र व अन्य- ट्रस्ट
फोटो-04
विज्ञापन


अयोध्या। हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर 19 मार्च को होने वाले समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। राष्ट्रपति कार्यालय से उनके कार्यक्रम की सहमति व अनुमति मिल गई है। अब राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मिनट टू मिनट कार्यक्रम बनाकर राष्ट्रपति कार्यालय भेजा जाएगा। राष्ट्रपति राम मंदिर में करीब चार घंटे रहेंगी।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। राष्ट्रपति समारोह में मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों, इंजीनियरों व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सम्मानित करेंगी। इनकी संख्या करीब 400 होगी। नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा के बाद बताया कि राम मंदिर निर्माण का कार्य करीब पांच वर्षों में पूरा हुआ है। निर्माण से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं एलएंडटी और टीसीएस को 15 मई तक औपचारिक रूप से अवमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन




बताया कि अब केवल संग्रहालय, कार्यालय, अस्थायी स्मारक, हुतात्मा स्मारक व सुरक्षा दीवार के निर्माण का काम चल रहा है। सुरक्षा के लिए करीब चार किलोमीटर लंबी अत्याधुनिक बाउंड्री वॉल का निर्माण इंजीनियर्स इंडिया की ओर से कराया जा रहा है। रविवार को हुई बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉक्टर संजीव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








सेवन डी गैलरी के लिए दिया प्रस्तुतीकरण



रविवार को रामकथा संग्रहालय में बैठक हुई। बैठक में संग्रहालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि आईआईटीएम की संस्था प्रवर्तक के इंजीनियरों की टीम सोमवार को अयोध्या पहुंची थी। टीम के विशेषज्ञ बैठक में शामिल हुए। सेवन डी गैलरी के लिए प्रस्तुतीकरण दिया गया। सभी 20 गैलरियों में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाना है। अब इसे ही अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed