फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparations for the 31st Convocation: Event to be Held at the New Campus

Ayodhya News: 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारी, नए परिसर में होगा आयोजन

Thu, 21 May 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 21 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the 31st Convocation: Event to be Held at the New Campus
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में 31वें दीक्षांत समारोह और नए सत्र के प्रवेश की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। यह बैठक कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कौटिल्य प्रशासनिक भवन में आयोजित की गई। इसमें दीक्षांत समारोह की तिथि और स्थान सहित कई अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 31वां दीक्षांत समारोह 12 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष यह समारोह विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में भव्य रूप से संपन्न होगा। उन्होंने मूल्यांकन कार्य शीघ्र पूरा कर परीक्षाफल घोषित करने के लिए भी संबंधितों को निर्देशित किया। नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विस्तृत चर्चा की गई। प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने और दीक्षांत समारोह को अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। इन समितियों को उनके दायित्व भी सौंपे गए। कुलपति ने नए सत्र में विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए कमेटियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. एस एस मिश्र और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, उपकुलसचिव डॉ. एके गौतम, डॉ. रीमा श्रीवास्तव और रवि मालवीय भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed