फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparations begin for Ram Navami fair, 20 lakh devotees expected

Ayodhya News: रामनवमी मेले की तैयारी शुरू, उमड़ेंगे 20 लाख श्रद्धालु

Mon, 09 Mar 2026 08:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Mar 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Ram Navami fair, 20 lakh devotees expected
अयोध्या। राम नवमी के पावन अवसर पर लगने वाले भव्य मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष मेले में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मेला 19 मार्च से शुरू होगा, जबकि 27 मार्च को रामजन्मोत्सव का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन



रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की भी शृंखला चलेगी। राम मंदिर समेत अयोध्या के करीब आठ हजार मंदिरों में नौ दिनों तक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और रामकथा का आयोजन होगा, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आएगा। मेले को लेकर नगर के प्रमुख मार्गों, घाटों और मंदिरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मेले के दौरान स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, अस्थायी शौचालय, नियंत्रण कक्ष और सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और निगरानी व्यवस्था भी की जा रही है। मेले के एक दिन पहले यानी 18 मार्च को ही मेला नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी जाएगी। अयोध्याधाम में यातायात डायवर्जन का भी प्लान तैयार हो रहा है।




हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर होगी परिक्रमा
हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को रामकोट की परिक्रमा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस परिक्रमा में हजारों की संख्या में संत-धर्माचार्य, श्रद्धालु शामिल होते हैं। परिक्रमा में भगवान व विभिन्न विषयों पर आधारित झांकियांँ भी शामिल होती हैं। परिक्रमा समिति में शामिल महंत वैदेही बल्लभ शरण ने बताया कि रामकोट की परिक्रमा की परंपरा इस वर्ष भी भव्यता से निभाई जाएगी। एक सप्ताह के भीतर आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed