{"_id":"690ce226fe8a8c73b600fd6c","slug":"pregnant-woman-and-her-husband-beaten-up-in-tractor-dispute-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1460040-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रैक्टर के विवाद में गर्भवती महिला और पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रैक्टर के विवाद में गर्भवती महिला और पति को पीटा
विज्ञापन
गोसाईगंज। थाना क्षेत्र के उनियार गांव में खेत की जोताई के मामूली विवाद ने बृहस्पतिवार शाम हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी की बाल्टी पर ट्रैक्टर चढ़ने पर शुरू हुए झगड़े में पड़ोस की दो महिलाओं ने मिलकर तीन महीने की गर्भवती महिला और उसके पति पर हमला कर दिया।
पीड़िता नीतू पत्नी अंकित ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को शाम लगभग पांच बजे उनके पति ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहे थे। रास्ते में पड़ोसी हेमलता पत्नी राजेंद्र रावत की एक बाल्टी पर ट्रैक्टर चढ़ जाने से वह टूट गई। नीतू के अनुसार, उन्होंने तुरंत नई बाल्टी देने की बात कही, लेकिन हेमलता और उनकी बहन रीमा ने नहीं सुनी और झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों बहनों ने मिलकर नीतू को बुरी तरह पीटा। हेमलता ने लोहे के पीढ़ा से नीतू के सिर पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गईं। दोनों बहनों ने मिलकर उनके पेट में लातों से भी मारा, जबकि वह तीन महीने के गर्भ से हैं। जब उनके पति अंकित उन्हें छुड़ाने आए तो हेमलता ने ईंटों से मारकर उनका माथा फोड़ दिया। दोनों बहनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। थाना प्रभारी शारदेंदु दुबे के अनुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।