फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police opened the history sheet of three criminals

Ayodhya News: पुलिस ने तीन अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट

Wed, 11 Jun 2025 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Jun 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Police opened the history sheet of three criminals
अयोध्या। तारुन, कुमारगंज और पटरंगा थाना क्षेत्र के तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एसएसपी ने इनके लंबे आपराधिक इतिहास को देखते हुए इन्हें दुराचारी घोषित किया है। इनकी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कुमारगंज के कड़बड़ का पुरवा अकमा निवासी सूरज चौहान (36) के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, मारपीट, यूपी गैंगस्टर एक्ट आदि से संबंधित मामले हैं। पटरंगा थाना क्षेत्र के नगरा निवासी बाबर के खिलाफ अयोध्या के अलावा कुशीनगर, बाराबंकी, गोंडा, देवरिया में सात मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मामले पशु क्रूरता अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट के हैं। तारुन के रामपुरभगन निवासी जुबेर खान (32) के खिलाफ इसी थाने में चोरी, मारपीट, हत्या आदि के मामले दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि दुराचारी घोषित किए गए इन लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इनके आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस की निगाह होगी। माह में न्यूनतम दो बार इनका सत्यापन किया जाएगा। इनके गांव से जुड़े लोगों, सगे-संबंधियों से भी पूछताछ करके जानकारी जुटाई जाएगी। जिले से बाहर आने-जाने पर इनकी फर्द कटेगी। नियमानुसार कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed