फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PM Modi to attend flag hoisting ceremony in Ayodhya today, Ram mandir News

अभेद्य किले में बदली अयोध्या: SPG-ब्लैक कैट कमांडो और 30 हजार जवान तैनात, PM मोदी के लिए 5 स्तरीय सुरक्षा घेरा

Tue, 25 Nov 2025 01:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Nov 2025 01:16 AM IST
सार

आयोजन के दौरान अयोध्या समेत प्रदेश के अन्य जिलों से लगभग 30 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीएम की सुरक्षा में पहला घेरा एसपीजी का होगा। यह जवान पी-90 सब मशीनगन और ग्लॉक 17-19 जैसे आधुनिकतम असलहों से लैस होंगे।

विज्ञापन
PM Modi to attend flag hoisting ceremony in Ayodhya today, Ram mandir News
ध्वजारोहण समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ध्वजारोहण समारोह में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुरक्षा घेरा अभेद्य कर दिया गया है। नभ, थल और जल तीनों मार्गों को अलर्ट किया गया है। समूची अयोध्या को सील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राम मंदिर पर ध्वज पताका फहराएंगे। इस पहले वह साकेत महाविद्यालय से राम मंदिर तक रोड शो करेंगे। इस कारण सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जिले की सीमाएं पहले से सील की गई हैं। सोमवार सुबह से ही अयोध्या धाम की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बिना पास के किसी को प्रवेश नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उदया चौराहे से ही रामपथ पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। रामपथ से जुड़ी सभी गलियों को सील किया गया है। रोड शो मार्ग के दोनों तरफ स्थित मकानों के छतों पर सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। पीएम का पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाने के लिए एटीएस और एनएसजी के लगभग 600 कमांडो ने डेरा डाल दिया है।


 


 
विज्ञापन

सोमवार को इन जवानों ने रोड शो से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल किया है। आयोजन के दौरान अयोध्या समेत प्रदेश के अन्य जिलों से लगभग 30 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीएम की सुरक्षा में पहला घेरा एसपीजी का होगा। यह जवान पी-90 सब मशीनगन और ग्लॉक 17-19 जैसे आधुनिकतम असलहों से लैस होंगे।

इसके बाद एनएसजी के खतरनाक ब्लैक कैट कमांडो होंगे। इन्हीं के साथ एटीएस और अन्य कमांडो तैनात रहेंगे। इसके बाद अर्द्धसैनिक बल व आखिरी लेयर में पुलिस के जवान होंगे। इन जवानों की अनुमति के बिना यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। हाईवे व शहर के अन्य प्रवेश मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है। लगभग हर सौ मीटर पर जवान तैनात किए गए हैं।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया गया है। नयाघाट पर स्थित फ्लोटिंग कंट्रोल रूम से जलमार्ग पर भी नजर रखी जा रही है। जियो फेंसिंग के जरिये इस मार्ग में होने वाली हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed