{"_id":"669c0725f36693fcc8045244","slug":"plant-trees-there-was-a-huge-shortage-of-oxygen-during-the-corona-period-shahi-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-800688-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ लगाएं, कोरोना काल में ऑक्सीजन की भारी कमी पड़ी थी : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ लगाएं, कोरोना काल में ऑक्सीजन की भारी कमी पड़ी थी : शाही
विज्ञापन
मिल्कीपुर तहसील के ग्रामसभा सहुलारा में पौधरोपण करते मंत्री सूर्यप्रताप शाही व अन्य।-संवाद
अयोध्या। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति की मूल्यवान विरासत देनी होगी। कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ा था। ऐसी समस्या हमारे बच्चों को न हो, इसलिए पेड़ लगाएं।
कृषि मंत्री शनिवार को मिल्कीपुर के सहुलारा में ‘एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण’ जन अभियान के तहत पौधरोपण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि विरासत वाटिका के माध्यम से पेड़ों और अपने पूर्वजों की विरासत को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हम सब अपनी मां से अत्यंत प्रेम करते हैं। ऐसे में उनके नाम पर प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाएं।
प्रदेश के 28 करोड़ लोग 10-10 पौधा लगाने की जिम्मेदारी ले लेते हैं तो आने वाले समय में 280 करोड़ पौधों के माध्यम से प्रकृति में बहुत सुधार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डाभासेमर में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास मातृ वन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज पूरे भारत में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी इस अभियान को सफल बनाने के साथ लक्ष्य को पूरा करेंगे। जिले में 39.79 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। विरासत वृक्षों की कलम व बीज से तैयार किए गए 824 पौधों का रोपण सहुलारा की विरासत वाटिका में किया गया।
सीडीओ ऋषिराज ने बताया कि जिले को मिले लक्ष्य को 26 विभागों के माध्यम से पूरा किया जाएगा। सभी विभागों के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिजनों के नाम से एक या उससे अधिक पौधे अवश्य लगाएं।
इस मौके पर कामाख्या धाम नगर पंचायत के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, प्रभागीय वनाधिकारी प्रणव जैन, नमामि गंगे के प्रोजेक्ट कोऑॅर्डिनेटर डाॅ. के कोरांगो, वन संरक्षक समीर कुमार, एसडीएम राजीव रतन सिंह, परियोजना निदेशक आरपी सिंह व उप प्रभागीय वनाधिकारी केएन सुधीर मौजूद रहे।