{"_id":"661c21a4e72f00581709761f","slug":"pipeline-damaged-on-rampath-water-supply-halted-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-684797-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामपथ पर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामपथ पर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
रामपथ पर क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत के लिए खोदी गई सड़क।-संवाद
अयोध्या। रामपथ पर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे जुड़े इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। रिकाबगंज चौराहे के पास सड़क को खोदकर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस बीच आसपास के मोहल्लों की नालियों से जल निकासी भी बाधित हो गई है।
रामपथ पर रिकाबगंज चौराहे से नियावां की ओर बढ़ते ही बाईं लेन पर सड़क के नीचे की पुरानी पेयजल पाइप लाइन में रिसाव हो रहा था। सड़क के धंसने का खतरा था। इस तरह की स्थिति रामपथ पर कई अन्य स्थानों पर पहले भी उत्पन्न हो चुकी है।
इसी मार्ग पर नाला भी चोक हो गया था। पंप लगाकर नाले का पानी सड़क पर बहाया जा रहा था। इस बीच पेयजल पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग की देखरेख में सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी ने मरम्मत का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के चलते रिकाबगंज चौराहे से नियावां जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया गया है। ऐसे में दाहिनी लेन से वाहन जा रहे हैं, जो डिवाइडर के अगले कट से फिर बाईं लेन की ओर मुड़ जाते हैं।
चौराहे के पास एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही होने से जाम भी लग जा रहा है। यहां पर मरम्मत कार्य के लिए काफी चौड़ाई में सड़क की खोदाई की गई है। जितने स्थान में खोदाई की गई है, उसमें पानी भरा हुआ है। ऐसे में मरम्मत के काम में बाधा आ रही है।
रामपथ की इस पाइप लाइन से जुड़े इलाकों में पेयजल की आपूर्ति बाधित हो गई है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही आपूर्ति फिर से शुरू हो सकेगी। इस स्थिति में जिन घरों में रहने वाले सिर्फ पाइप लाइन से होने वाली आपूर्ति के सहारे हैं, उन्हें पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है।
इस बीच रामपथ के अगल-बगल के कई मोहल्लों में एक नई समस्या भी पैदा हो गई है। यहां की नालियां बजबजा रही हैं। दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। आर्य कन्या गली में दुकान का संचालन करने वाले असलम ने बताया कि पाइप लाइन मरम्मत के दौरान नालियों के पानी की निकासी बंद कर दी गई है। इसीलिए यह समस्या पैदा हुई है।
अभी लगेंगे दो दिन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि रामपथ पर पाइप लाइन काफी पुरानी और गहराई में है। इसीलिए मरम्मत कार्य में दिक्कत आ रही है। इसमें अभी दो दिन का और समय लग जाएगा। तब तक पेयजल आपूर्ति और नालियों की जल निकासी बाधित रह सकती है।