फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Performed worship with 1008 lotus flowers

Ayodhya News: 1008 कमल पुष्पों से किया मुनि सुव्रतनाथ का सहस्रनाम पूजन

Mon, 12 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 12 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Performed worship with 1008 lotus flowers
अयोध्या। शनिश्चरी अमावस्या पर रायगंज स्थित जैन मंदिर में 20वें तीर्थंकर भगवान मुनि सुव्रतनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पंचामृत और दिव्य औषधियों से अभिषेक के बाद 1008 कमल पुष्पों से सहस्रनाम आराधना हुई। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सुख-शांति के साथ धर्म के मार्ग पर चलने की कामना की।
विज्ञापन

प्रतिष्ठाचार्य विजयकुमार जैन के मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने कमल पुष्प अर्पित कर भगवान की आराधना की। इस अवसर पर गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माता, चंदनामती माता और अनेक जैन तीर्थों के उन्नायक एवं पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामी का सानिध्य और आशीर्वाद भी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


श्रीराम के समकालीन माने जाते हैं मुनि सुव्रतनाथ : रवींद्रकीर्ति
दिगंबर जैन मंदिर के पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामी ने कहा कि शनि से भयभीत होने के बजाय धैर्य, धर्म और समर्पण के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करना चाहिए। शनि को धैर्य और कर्म की परीक्षा लेने वाला माना जाता है। तीर्थंकरों की आराधना आत्मचिंतन की प्रेरणा देती है और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने का संबल प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि जैन परंपरा में भगवान मुनि सुव्रतनाथ को भगवान श्रीराम का समकालीन माना जाता है। इसी धार्मिक मान्यता के चलते रामनगरी अयोध्या में उनके प्रति विशेष श्रद्धा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed