फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Patients are disillusioned with the health fair due to mismanagement

Ayodhya News: अव्यवस्थाओं के चलते आरोग्य मेले से मरीजों का मोहभंग

Sun, 20 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 20 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Patients are disillusioned with the health fair due to mismanagement
फोटो 54-पीएचसी खड़भड़िया में इलाज करते डॉक्टर आलोक रंजन-संवाद
अयोध्या। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों का मोहभंग हो रहा है। रविवार को खड़भड़िया पीएचसी में 51, सरायधनेठी में 53, गद्दौपुर अमानीगंज में 30, चौरे में 53, कोछा बाजार में 35 और शुजागंज में महज 24 मरीज पहुंचे। जबकि पहले यह संख्या सौ से अधिक होती थी।
विज्ञापन




मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, पीएचसी खड़भड़िया में बिना प्रकाश व्यवस्था के डॉक्टर मरीजों की जांच करते दिखे। मेले में 51 लोगों ने पंजीकरण कराया। सुबह 11:30 बजे अछोरा की मरीज कमला देवी चर्म रोग का इलाज कराने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि 10 दिन से दवा ले रही हैं, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। कोमल, कार्तिक, इंद्रावती आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार और खांसी आ रही है। डॉ. आलोक रंजन ने उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन




पीएचसी सरायधनेठी में 53 मरीजों की जांच आयुष चिकित्सक जीपी मौर्य ने की। यहां भी गांठों में दर्द, सर्दी, बुखार और चर्म रोग के अधिक मरीज पहुंचे। नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ता भी नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गद्दौपुर में रहा मरीजों का इंतजार

अमानीगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गद्दौपुर में इक्का-दुक्का ही मरीज पहुंचते रहे। संविदा पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. सुमन वर्मा ने 30 मरीजों का इलाज किया। दोपहर 12 बजे तक मेले में महज दो मरीज, जगदीशपुर के तुलसीराम और डीली सरैया की संजू ही पहुंचे थे। यहां के चिकित्साधिकारी राहुल वर्मा वर्षों से अयोध्या एयरपोर्ट पर संबद्ध हैं। मेले के नाम पर विभाग केवल खानापूरी कर रहा है।



मौसमी बीमारियों से पीड़ित दिखे मरीज

बीकापुर। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरे बाजार और कोछा बाजार में जन आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, पेट दर्द और चर्म रोग से पीड़ित अधिक मरीज पहुंचे। चौरे बाजार में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मोहम्मद इरशाद की टीम ने 53 मरीजों की सेहत जांची और दवाएं दीं। अधिकतर मरीज बुखार, शरीर दर्द, खुजली और मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे।




प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोछा में डॉ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट दुर्गेश पांडेय और स्टाफ ने 35 मरीजों को चिकित्सीय सलाह देने के साथ दवाएं वितरित कीं।



शुजागंज मेले में 24 मरीजों की जांच हुई

शुजागंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 24 मरीजों की जांच हुई। डॉ. आलम ने बताया कि 24 मरीजों में सात वायरल फीवर से पीड़ित थे। दो को फंगल इंफेक्शन और 14 मरीजों को खांसी-जुकाम था। जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed