{"_id":"67b9e30d5c78dcdbdb0a423c","slug":"passengers-going-to-ayodhya-were-stuck-for-hours-there-was-a-traffic-jam-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-125301-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या जाने वाले यात्री घंटों फंसे, लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या जाने वाले यात्री घंटों फंसे, लगा रहा जाम
Sat, 22 Feb 2025 08:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं के अयोध्या आगमन से जिले की सीमाओं पर यातायात व्यवस्था एक बार फिर से चरमराने लगी है। शनिवार को एक बार फिर कूरेभार मोड़ पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
महाकुंभ की शुरुआत से ही अयोध्या की सीमाओं पर जाम लगना आम हो गया है। कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य हुई थी लेकिन जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है, वैसे ही यातायात का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डायवर्जन लागू कर यात्री वाहनों को जिले में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके चलते शनिवार सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए पर कूरेभार मोड़ से हलियापुर ओवरब्रिज तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि महाकुंभ के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिससे प्रशासन को यातायात संभालने में कुछ कठिनाई हो रही है।
दिल्ली से आए मुकेश ने बताया कि वह परिवार सहित महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन जाम के कारण घंटों से फंसे हैं। छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र सोनकर और युग सोनकर ने भी बताया कि वे सुबह से ही जाम में फंसे हैं और प्रशासन उन्हें आगे बढ़ने नहीं दे रहा। मध्यप्रदेश के दमोह से आए ददीवल लोधी और महाराष्ट्र के संभाजी नगर के सचिन और संदीप राजपूत ने कहा कि प्रयागराज में स्नान तो सुगमता से हो गया, लेकिन अयोध्या पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। तीन घंटे से उन्हें रोक दिया गया है और पुलिस धीरे-धीरे गाड़ियों को छोड़ने की बात कह रही है। झारखंड के घनश्याम महतो, राजेश, रविंद्र बेरा और बिहार के रूपेश कुमार ने बताया कि वे ढाई घंटे से जाम में फंसे हैं।