फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Parents should send their children to school every day

Ayodhya News: बच्चों को रोज स्कूल भेजें अभिभावक

Sat, 16 May 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 16 May 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Parents should send their children to school every day
पूमा समाहाकला में बच्चों को दी गई साइकिल
अयोध्या। परिषदीय स्कूलों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बच्चों को नित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। अभिभावकों ने बच्चों की शिक्षा, अनुशासन व सर्वांगीण विकास पर शिक्षकों से चर्चा की। इन बैठकों में बच्चों के अभिभावक और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन


रामपुर भगन प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर भगन में प्रधानाध्यापक नीलम मिश्रा ने बैठक का नेतृत्व किया। अभिभावकों को बताया कि डीबीटी के तहत बेसिक शिक्षा विभाग से 1200 रुपये यूनिफॉर्म, जूता, मोजा एवं बैग खरीदने के लिए खाते में भेजा जाता है। अभिभावकों से अपील है कि इस धनराशि का उपयोग जूता मोजा और ड्रेस खरीदने में ही करें। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति में चयनित हुए विद्यालय के तीन बच्चों के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए बच्चों को अलग से पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बालापुर की प्रधानाध्यापक तैयबा खातून ने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और ठहराव पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों में मोबाइल चलाने की बढ़ती लत और उसके कंटेंट से आदतों पर पड़ने वाले असर को लेकर अभिभावकों से चर्चा की। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की निगरानी करने और सुझाव देने को कहा। प्राथमिक विद्यालय पारा गरीब शाह में पीटीएम में नामांकन, उपस्थिति पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता संजू देवी ने की। प्रधानाध्यापक मोहम्मद शकील ने सत्र 2026-27 में बच्चों के नामांकन, उपस्थिति, ठहराव, उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

दूर दराज के विद्यार्थियों को दी साइकिल
पूराबाजार। शिक्षा क्षेत्र पूरा बाजार अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय समाहाकला में बैठक के दौरान दूर-दराज से आने वाले तीन विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गईं। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। विद्यालय परिवार ने अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed