Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Akhilesh will arrive in Ayodhya during 'Ravi Yoga

Ayodhya News: रवि योग में अयोध्या आएंगे अखिलेश, विपरीत राजयोग का भी बन रहा संयोग

Sun, 15 Nov 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh will arrive in Ayodhya during 'Ravi Yoga
अयोध्या। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा सियासी हलचल के साथ ज्योतिषीय चर्चाओं के केंद्र में भी है। अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि वह ग्रह-नक्षत्र देखकर अयोध्या आएंगे। ऐसे में उनकी यात्रा की तारीख को लेकर ज्योतिषीय गणनाएं भी चर्चा में हैं। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार, यह दिन उन्हें राजनीतिक चर्चा और लाभ दिला सकता है, लेकिन इस लाभ के स्थायी होने पर संशय है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण शर्मा के अनुसार, 12 दिसंबर शनिवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इस दिन तृतीया और चतुर्थी तिथि का संयोग भी बनेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य और शनिवार के स्वामी शनि हैं। ऐसे में सूर्य और शनि का प्रभाव एक साथ रहने से दिन में मिश्रित ऊर्जा का संयोग बन रहा है। इस दिन रवि योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा, जबकि सूर्योदय से सुबह 11:36 बजे तक जयद योग रहेगा। इसके बाद रिक्ता तिथि और शनिवार के संयोग से सम योग की स्थिति बनेगी। सूर्य और शनि के परस्पर विपरीत प्रभाव को विपरीत राजयोग के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

आचार्य प्रवीण के अनुसार, ज्योतिषीय गणना में इस यात्रा से अखिलेश यादव को राजनीतिक चर्चा और लाभ मिलने के संकेत हैं। यात्रा के दौरान उनका पक्ष और राजनीतिक गतिविधियां सुर्खियों में रह सकती हैं। हालांकि, विपरीत राजयोग के प्रभाव के चलते इस लाभ को स्थायी सफलता में बदलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दर्शन के बाद साधु-संतों से करेंगे मुलाकात
अखिलेश यादव अपने अयोध्या दौरे के दौरान रामनगरी के साधु-संतों से भी मुलाकात कर सकते हैं। वह सरयू तट स्थित प्राचीन पीठ करतलिया आश्रम भी जा सकते हैं। आश्रम के महंत बालयोगी रामदास ने बताया कि अखिलेश कई बार आश्रम आने का वादा कर चुके हैं। ऐसे में उनके अयोध्या दौरे के दौरान आगमन की उम्मीद है। यदि वह आते हैं तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा वह जानकीघाट बड़ास्थान मंदिर पहुंचकर साधु-संतों से आशीर्वाद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed